February 18, 2026

First published February 9, 2025

 in Dainik Bhaskar

इंडोनेशिया में तांत्रिक पुण्य स्थल

city building

आज बाली के द्वीप को छोड़, इंडोनेशिया पूर्णतः इस्लामी देश है। लेकिन 1000 वर्ष पहले, इंडोनेशिया के जावा द्वीप में तांत्रिक बौद्ध धर्म और तांत्रिक हिंदू धर्म के बीच बहुत प्रतिद्वंद्व हुआ। इस प्रतिद्वंद्व के कारण कुछ अद्भुत स्तूप और मंदिर बनाए गए जो आज भी लोगों को आश्चर्यचकित कर देते हैं।

इंडोनेशिया लगभग 17,000 द्वीपों से बना है, जिनमें से 7,000 द्वीप आबाद हैं। जावा, जो बड़े द्वीपों में से एक है, आज इंडोनेशिया का और वास्तव में विश्वभर का सबसे आबाद द्वीप है। उसपर ज्वालामुखियों से निर्मित कई पर्वत हैं। ज्वालामुखी की राख से धरती और ऊर्वर बन जाती है। इसके अलावा, पर्वतों से नदियां बहती हैं जिससे ख़ेतों का सिंचन होता है। इसलिए, इन पर्वतों को पूजनीय माना जाता है।

मेरापी शिखर के पास दो भव्य मंदिर हैं। ये मंदिर आठवीं और नौवीं सदियों के बीच, वहां के शैलेंद्र और संजय राजाओं ने बनाए थे। आठवीं सदी में उभरने वाले शैलेंद्र राजवंश ने तांत्रिक बौद्ध धर्म को बढ़ावा दिया जबकि उसके समकालीन संजय राजवंश ने तांत्रिक हिंदू धर्म को बढ़ावा दिया। तांत्रिक बौद्ध राजाओं ने बोरोबुदुर का निर्माण किया। तांत्रिक हिंदू राजाओं ने प्रम्बनन का मंदिर बनाया। हम जानते हैं कि ये तांत्रिक रचनाएं हैं क्योंकि उन्हें ऊपर से देखने पर यह पता चलता है कि वे चार द्वार वाले वर्ग के आकार के मंडल पर बनाए गए हैं।

बोरोबुदुर का पुण्य स्थल पर्वत जैसे बना है। भीतर से बाहर तक उसमें तीन गोल और फिर छह वर्गाकार सकेंद्रित तह हैं। वास्तव में यह पुण्य स्थल एक स्तूप है। उसकी सीढ़ियां चढ़ते समय यह लगता है कि हम गोलाकार, जटिल, चक्र व्यूह में प्रवेश कर रहें हैं। बीच का स्तूप मेरू पर्वत जैसे बना है।

इन मार्गों पर हम छोटे स्तूप पाते हैं। ये बेलनाकार स्तूप छिद्रित हैं और उनमें बुद्ध की प्रतिमाएं पाईं जाती हैं। आगे बढ़ते हुए हम बुद्ध के जीवन की कथाएं, उनके पूर्व जन्मों की कथाएं (जातक कथाएं) और ऐसी कथाएं पाते हैं जो बताती हैं कि गंदव्यूह ने गुरु की खोजे में क्या किया था। यहाँ पट्टियों पर स्वर्ग और नरक भी चित्रित हैं और कैसे लोगों के साथ उनके कर्म के अनुसार उचित व्यवहार होता है। लगभग 2,500 पट्टियों पर 504 बुद्ध की मूर्तियों के माध्यम से उनकी कहानी दर्शाई गई है। इसके अलावा छिद्रित गुंबजों के बीच में बुद्ध की 72 मूर्तियां हैं।

इसके विपरीत, प्रम्बनन में स्थित हिंदू मंदिर की संरचना राजसभा जैसी है। केंद्र में स्थित सभा की परिधि पर सैकड़ों छोटे मंदिर हैं। ये मंदिर पंक्तियों में स्थित हैं, जो संभवतः ब्राह्मणवादी समाज के चार वर्णों का संकेतक है। इन छोटे मंदिरों में संपूर्ण ब्रह्माण्ड और वन के गौण देव हैं, जो केंद्र में स्थित देवों को पूजते हैं। बीच के प्रांगण में शिव को समर्पित एक मंदिर है। इस मंदिर में गणेश, दुर्गा और शिव के चहेते ऋषि, अगस्त्य, की प्रतिमाएं भी हैं, जिन्होंने उत्तर से दक्षिण भारी तक की यात्रा की थी। शिव मंदिर के दोनों ओर ब्रह्मा और विष्णु को समर्पित मंदिर हैं।

ब्रह्मा के मंदिर में संन्यासियों की प्रतिमाएं हैं। विष्णु को समर्पित मंदिर में राजाओं और अप्सराओं की प्रतिमाएं हैं। ये विरोधात्मक प्रतिमाएं आध्यात्मिक और सांसारिक विश्वों की प्रतीक हैं। सभी मंदिरों के ऊंचे, पिरामिडनुमा छत हैं। हिंदू त्रिमूर्ति के इन तीन मंदिरों के सामने उनके वाहनों के मंदिर हैं: शिव का नंदी बैल; विष्णु का गरुड़; और ब्रह्मा का हंस।

बाएं और दाहिनी ओर के मंदिरों में संभवतः कभी लक्ष्मी और सरस्वती की मूर्तियां रही होंगी। इन मंदिरों की दीवारों पर पट्टियां हैं जिनपर रामायण की घटनाएं, गायों को सुरक्षित रखने के लिए असुर कृष्ण के हाथों पराजित होने की कथा और कालिया के वध की कथा भी चित्रित है।

ये दोनों पुण्य स्थल आठवीं और नौवीं सदियों में क्रियाशील थे। लेकिन ज्वालामुखी के विस्फोट के बाद श्रद्धालुओं ने उनमें जाना बंद किया और वे खंडहर बन गए। जब उन्नीसवीं सदी में उन्हें फिर से खोजा गया तब तक लोग इंडोनेशिया का बौद्ध और हिंदू इतिहास भूल चुके थे।


Recent Books

  • Itihasa : A History of Hindu Mythology

    Watch this space for more information on the release of Pattanaik’s new book: Itihasa : A History of Hindu Mythology!…

  • flowers of india book

    Flower of India: Ways of Seeing the Lotus

    In Flower of India, bestselling author and renowned mythologist Devdutt Pattanaik examines the lotus as one of the most pervasive and resonant symbols of the Indian subcontinent. Through its many avatars—as plant, resource, metaphor, design, and sacred form—he traces how the lotus has shaped India’s cultural imagination across history, religion, art, and everyday life. Concise…

  • astra shastra

    Astra Shastra: Weapons of the Hindu Gods

    Well-known mythologist Devdutt Pattanaik introduces young readers to the wonderful weapons of Hindu gods with his unique art and easy-to-read text…

  • Escape the Bakasura Trap : Let Contentment Fuel Your Growth

    This book re-discovers this path, first revealed by Hanuman in the Mahabharata. Insightful and inspiring, Escape the Bakasura Trap is another classic from one of our great mythologists and thinkers…

Recent Posts

  • The Rise of Marble Temples

    The Rise of Marble Temples

    Marble has never been a traditional material in Hindu sacred architecture. In Tamil Nadu, the great storied temples were built in granite. In Odisha, the material was khondalite. In Karnataka, soapstone. Across North India, red and yellow sandstone. Marble was, in fact, long associated with animal bones and was deliberately shunned by traditional artisans…

  • Who Invented Zero?

    Who Invented Zero?

    Ask any Indian schoolchild who invented zero, and the answer will usually be: India did. This is one of the most common beliefs taught in schools and repeated in public discussions…

  • Is Sanatan Dharma Only 200 Years Old?

    Is Sanatan Dharma Only 200 Years Old?

    ‘Sanatan Dharma’ (common noun) as a phrase is very old. It appears in Hindu, Buddhist, and Jain traditions as a common noun meaning ‘eternal order’ or ‘timeless law’. However, ‘Sanatan Dharma’ (proper noun) as the name of an organised conservative Hindu movement emerged only in the 19th century under British colonial rule…