January 16, 2026

First published November 30, 2025

 in Dainik Bhaskar

कार्तिकेय, मुरुगन, सरवण, आग्नेय और षण्मुख, जानें युद्ध के देवता के इन नामों की उत्पत्ति

प्राणी भोजन, क्षेत्र और जोड़ीदार पाने के लिए आपस में लड़ते हैं। मनुष्य भी इन्हीं के लिए लड़ते हैं। ऐसा करने पर हम भीतर के प्राणी को व्यक्त करते हैं, जो दूसरों पर हावी होना चाहता है। लेकिन कभी-कभार युद्ध करना नेक भी माना जाता है, जब हमारा उद्देश्य स्वतंत्र रहना या अपने सम्मान को बनाए रखना होता है। इस प्रकार, युद्ध से बचना असंभव है, चाहे वह लालच के कारण हो या आवश्यकता के कारण। फलस्वरूप, प्रत्येक संस्कृति में युद्ध के देवता पाए जाते हैं।

हिंदू धर्म में, कार्तिकेय युद्ध के देवता हैं। यह बनने के लिए, उन्हें अत्यंत पौरुष होना आवश्यक था। यही कारण है कि धर्म ग्रंथों के अनुसार उनके एक पिता और कई माताएं हैं।

प्रारंभिक कथाओं में, अग्नि-देव कार्तिकेय के पिता और उनकी सहचारी, स्वाहा, कार्तिकेय की माता हैं। अग्नि-देव सप्तऋषियों की पत्नियों को लुभाना चाहते थे। इसलिए, स्वाहा ने उनकी काम-वासना को संतुष्ट करने के लिए सप्तऋषि नक्षत्र की छह पत्नियों का रूप लेकर वे कृत्तिका नक्षत्र की तारे बनीं।

उत्तरकालीन कथाओं के अनुसार कार्तिकेय शिव के पुत्र हैं। संन्यासी होने के कारण शिव ने संतानों को जन्म देने से इनकार किया था। लेकिन प्रजनन क्षमता अत्यधिक थी। तारकासुर देवों के विरुद्ध युद्ध में असुरों का नेतृत्व कर रहा था। उसे वरदान मिला था कि उसका वध छह दिन की आयु का कोई योद्धा ही कर सकता था। सभी देव दुविधा में थे, आख़िर उन्हें इतनी कम आयु का अत्यंत शक्तिशाली योद्धा कहाँ मिलता? उन्हें शिव से मिलने को कहा गया।

लेकिन ध्यान करने में तल्लीन शिव देवों के निवेदनों के प्रति उदासीन रहें। देवों ने शिव को विवाह कर संतान को जन्म देने को मनाने के कई प्रयास किए, जो कालिदास ने कुमारसंभव अर्थात कुमार के जन्म नामक गीत में वर्णित हैं। कार्तिकेय को कुमार भी कहा जाता है, वह बालक जो शाश्वत है। जब कामदेव ने शिव को ध्यान से जगाने का प्रयास किया तब शिव ने अपनी तीसरी आँख खोलकर उन्हें जलाकर राख कर दिया। अंत में देवों के मनाने पर देवी शक्ति ने अपनी इच्छाशक्ति और शिव के प्रति अपनी भक्ति के प्रदर्शन से शिव को विवाह करने में विवश किया।

शक्ति की बात मानकर शिव ने देवों को अपनी दिव्य ऊर्जा दी। लेकिन उसकी अत्यधिक प्रजनन क्षमता के कारण उसके लिए केवल एक गर्भ पर्याप्त नहीं था। उसका अग्नि की तरह प्रज्वलन हो रहा था। वायुदेव भी उसे शीतल नहीं कर सकें। उसकी उष्णता से गंगा जल भी उबलने लगा। अंत में सरकंडों के एक वन को जलाकर वह छह संतानों में परिवर्तित हुआ, जिनका पोषण कृत्तिका नक्षत्र के तारों अर्थात कृत्तिकाओं ने किया।

फिर शक्ति ने सभी बालकों को छह सर के एक बालक में जोड़कर उसे भाला दिया। षण्मुख नाम यही से आया है। इस प्रकार, शिव के पुत्र की कई ‘माताएं’ थी – अग्नि देव (जिस कारण वह आग्नेय कहलाया), वायु देव, नदी की देवी, सरकंडों के वन की देवी (जिस कारण वह सरवण कहलाया), कृत्तिकाएं (जिससे कार्तिकेय नाम आया) और अंततः शक्ति।

कार्तिकेय इतने शक्तिशाली थे कि अपने जीवन के सातवें दिन उन्होंने असुरों के विरुद्ध देवों का नेतृत्व कर तारकासुर का वध किया। उनका वाहन मोर है, जो पौरुष गर्व तथा सुंदरता का प्रतीक है। उनके ध्वज पर कुक्कुट होता है, जो पौरुष का प्रतीक है।

ज्योतिष में, कार्तिकेय को मंगल ग्रह से जोड़ा गया और वह सिंह से चिह्नित किया गया। मंगल ग्रह आक्रामकता, प्रभुत्व और हिंसक प्रवृत्ति के साथ जोड़ा गया। यह माना जाता है कि यदि किसी के पंचांग में मंगल ग्रह का वर्चस्व है, तो उसके जोड़ीदार का शीघ्र निधन होने का डर होता है।

मंगल के साथ मंगलवार अर्थात ट्यूसडे जोड़ा जाता है। ट्यूसडे यह नाम उत्तर यूरोप के वाइकिंग लोगों के युद्ध के देवता, टायर, से आया है। टायर इतने शूर थे कि जब एक विशाल भेड़िया धरती को चबाने वाला था तब टायर ने इस भेड़िए को अपनी भुजा चबाने दी।

यूनानी आख्यानशास्त्र में एरीज़ युद्ध के देवता हैं। उनकी बहन का नाम इरिस है और वे कलह की देवी हैं। एरीज़ की कोई पत्नी नहीं है, लेकिन उनका प्रेम और काम-वासना की देवी, एफ़्रोडायटी, के साथ संबंध था। एफ़्रोडायटी लोहारों के देवता, वल्कन, की पत्नी हैं। जब वल्कन को सूरज से अपनी पत्नी के बारे में पता चला तब वे इतने क्रोधित हुए कि उन्होंने एक विशेष जाल बनाया जिससे वे अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को शयन कक्ष में पकड़ सकें। इतना ही नहीं तो उन्होंने सभी देवताओं को यह दृश्य देखने के लिए बुलाया।

एरीज़ इस घटना से इतने अपमानित थे कि उन्होंने विवाह नहीं किया। और उन्होंने मुर्गे को जन्म दिया जो सभी प्रेमियों को सूरज के आगमन की चेतावनी दे सकें।

मौर्य और गुप्त राजाओं के काल में कार्तिकेय को युद्ध के देवता के रूप में पूजा जाता था। उत्तर भारत में कार्तिकेय को कुंवारा माना जाता है क्योंकि यह समझ है कि विवाह करने से पुरुष को नियंत्रित किया किया जा सकता है। दूसरी ओर, दक्षिण भारत में, जहाँ वे अत्यंत महत्त्वपूर्ण देवता हैं, उन्हें मुरुगन के नाम से जाना जाता है और उनकी दो पत्नियां हैं: इंद्र की पुत्री, देवसेना और वहाँ की एक जनजाति की स्त्री, वल्ली। कुछ लोगों का मानना है कि ये दोनों स्त्रियाँ न होती हुईं मुरुगन की सेना और उनके भाले की मूर्त रूप हैं।


Recent Books

  • Itihasa : A History of Hindu Mythology

    Watch this space for more information on the release of Pattanaik’s new book: Itihasa : A History of Hindu Mythology!…

  • flowers of india book

    Flower of India: Ways of Seeing the Lotus

    In Flower of India, bestselling author and renowned mythologist Devdutt Pattanaik examines the lotus as one of the most pervasive and resonant symbols of the Indian subcontinent. Through its many avatars—as plant, resource, metaphor, design, and sacred form—he traces how the lotus has shaped India’s cultural imagination across history, religion, art, and everyday life. Concise…

  • astra shastra

    Astra Shastra: Weapons of the Hindu Gods

    Well-known mythologist Devdutt Pattanaik introduces young readers to the wonderful weapons of Hindu gods with his unique art and easy-to-read text…

  • Escape the Bakasura Trap : Let Contentment Fuel Your Growth

    This book re-discovers this path, first revealed by Hanuman in the Mahabharata. Insightful and inspiring, Escape the Bakasura Trap is another classic from one of our great mythologists and thinkers…

Recent Posts

  • The Surgery of Shushurta

    The Surgery of Shushurta

    Ancient India really did make important contributions to medicine. These achievements are well documented and respected by historians. But the story also has another side. …

  • Prithu’s Cow, Ashoka’s Lion

    Prithu’s Cow, Ashoka’s Lion

    Dharma is being equated with development, with the destruction of forests and rivers. The literal cow is honoured with melodramatic sentimentality while the earth-cow is plundered for minerals and timber, her air and water poisoned. She is crying, and there is no Prithu with a balanced bow to save her…

  • The Areca Nut in The Betel Leaf

    The Areca Nut in The Betel Leaf

    After meals, a quid of betel leaf wrapped around some areca nut and lime, perfumed with cardamom, clove, nutmeg, mace, and camphor — the five aromatics known collectively as pancha-sugandha — served to aid digestion and sweeten the breath. …