December 26, 2025

First published May 11, 2025

 in Dainik Bhaskar

बोधिसत्त्व की करुणा समझें जातक कथाओं से

Buddha gesture

सभी उस राजकुमार की कहानी जानते हैं जिसके पिता ने उसे जीवन की सभी समस्याओं से बचाए रखा। राजकुमार का समृद्ध राज्य और सुखी परिवार था। लेकिन एक दिन उसने अपने राज्य में घूमते समय वृद्ध, बीमार और मरणासन्न लोगों को देखा। राजकुमार को यह जानकर निराशा हुई कि सभी को बुढ़ापे और बीमारी से जाना पड़ता है। वह सोचने लगा कि क्या वह फिर कभी सुखी हो सकता था?

इसलिए, एक रात वह अपने परिवार को छोड़ महल से निकल चला। जीवन में दुःख का कारण ढूंढने वह ऋषियों और जादूगरों के बीच जंगलों में घूमता रहा। कुछ लोगों ने कहा कि सुख जादू करके प्राप्त हो सकता था। अन्य लोगों के अनुसार स्वयं को पीड़ा पहुंचाने से प्राप्त हुई आध्यात्मिक शक्ति से हम सुखी बन सकते थे। सभी मार्गों पर चलने के बावजूद राजकुमार असफल रहा। अंततः, वह पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर जीवन के स्वरूप पर चिंतन करने लगा।

अंततः, उसे बोध हुआ कि इच्छा दुःख का कारण है! यह समझ पाने पर वह बुद्ध बन गया। नागों के राजा, वासुकी, ने धरती के नीचे से उभरकर अपना फण बुद्ध के सर के ऊपर फैलाया। छत्र समान फैला यह फण बुद्ध की बौद्धिक और आध्यात्मिक सफलता का संकेतक था। बुद्ध उन्हें प्राप्त हुआ ज्ञान सभी के साथ बांटते हुए जगह-जगह गए। उन्होंने भिक्षु और भिक्षुणियों का संघ भी स्थापित किया, जो लोगों को दो मूल प्रश्नों का उत्तर देता गया: लोग क्यों दुःखी होते थे और वे सुखी कैसे बन सकते थे।

यह ईसा मसीह के आने से 500 वर्ष पहले और मुहम्मद पैगम्बर के आने से 1200 वर्ष पहले हुआ। लेकिन राजकुमार के बुद्ध बनने के बाद जो हुआ उसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। लोग सोच में पड़ गए कि विश्व में सभी दुःखी लोगों में से केवल इसी राजकुमार को सुख प्राप्त करने का ज्ञान क्यों मिला था। कुछ लोगों के अनुसार बुद्ध की नियति अच्छी थी, जो उन्होंने अपने पूर्व जन्मों में करुणामय बनकर सुधारी थी।

इस प्रकार, जातक कथाओं का उगम हुआ, जिनके माध्यम से बताया गया कैसे बुद्ध ने अपने प्रत्येक पूर्व जन्म में करुणामय और उदार बनते हुए शाक्य वंश के सिद्धार्थ गौतम बनकर पुनर्जन्म लेने के लिए पर्याप्त पुण्य प्राप्त किया था। अंततः, सिद्धार्थ गौतम गौतम बुद्ध बन गया।

एक कहानी में एक बंदर ने अपने शरीर को नदी के पार तानकर उसके झुंड के सदस्यों को नदी पार करने में मदद की। इस बीच उसकी पीठ टूट गई। एक और कहानी में एक बड़े पेड़ ने लकड़हारे से विनती की कि वह उसे छोटे भागों में काटें ताकि नीचे गिरने पर अन्य पेड़ों को हानि न पहुंचें। एक गज की कहानी भी है, जिसने अपने आप को त्यागकर कुछ यात्रियों की भूख मिटा दी।

इन पूर्व जन्मों में बुद्ध को बोधिसत्त्व कहा जाता था – वे जो करुणामय थे और जो भविष्य के जन्म में बुद्ध बनें। लोगों को बोधिसत्त्वों जितना करुणामय और उदार बनने के लिए प्रेरित किया गया ताकि वे अपने आप के लिए बुद्धत्व प्राप्त कर सकें।

जैसी सदियां बीत गईं, वैसे कई लोग बोधिसत्त्वों को बुद्ध से श्रेष्ठ मानने लगें; बोधिसत्त्व मात्र आगामी बुद्ध नहीं थे। बुद्ध मार्ग दिखाकर पीछे मुड़ें बिना चले जाते थे।

दूसरी ओर, बोधिसत्त्वों ने न केवल सभी को मार्ग दिखाया बल्कि वे स्वयं उस मार्ग पर तब तक नहीं चलें जब तक कि अन्य सभी उसपर चलें थे। बोधिसत्त्वों ने दूसरों की मदद करने हेतु अपना बुद्धत्व रोके रखा। इस प्रकार, वे बुद्ध से अधिक करुणामय और श्रेष्ठ थे। बोधिसत्त्वों ने कई आँखें उगाईं ताकि दुःखी जीवों के लिए वे अश्रु बहा सकें और कई भुजाएं उगाईं ताकि वे उन्हें गले लगाकर सुरक्षितता का अनुभव करवा सकें। बोधिसत्त्वों ने लोगों में अपनी इच्छाओं के लिए अपराधबोध उत्पन्न होने नहीं दिया। इसके बदले, जब लोगों की इच्छाएं पूरी नहीं होती थी तब उससे आने वाले दुःखों का सामना करने में बोधिसत्त्वों ने उनकी मदद की।

कई लोग मानते हैं कि जबकि बुद्ध का मदद करने का मार्ग अधिक बौद्धिक था बोधिसत्त्वों का मार्ग अधिक भावुक था। बुद्ध को अधिक महत्त्व देने वाला बौद्ध संप्रदाय थेरवाद अर्थात ‘प्रमुख संप्रदाय’ कहलाया। बोधिसत्त्वों को अधिक महत्त्व देने वाला बौद्ध संप्रदाय महायान अर्थात ‘श्रेष्ठ संप्रदाय’ कहलाया। थेरवाद बौद्ध धर्म श्री लंका, कंबोडिया, थाईलैंड और दक्षिण-पूर्वी एशिया के अन्य भागों में फैला, जबकि महायान बौद्ध धर्म मध्य एशिया से होते हुए चीन और जापान तक फैला।

कला में, बोधिसत्त्वों की कई भुजाएं और कई सिर होते हैं। दूसरी ओर, बुद्ध की दो भुजाएं हैं और वे शांतिपूर्वक आँखें बंद करके बैठें होते हैं – उनके हाथों की मुद्रा से हम समझ सकते हैं कि वे ज्ञानी थे। बोधिसत्त्वों की दर्जनों भुजाओं और सिरों के कारण हमारा ध्यान उनकी ओर आकर्षित होता है। अवलोकितेश्वर, अमिताभ और मंजुश्री (जिनका भविष्य में धरती पर पुनर्जन्म होगा) सबसे लोकप्रिय बोधिसत्त्व हैं। चीन में अवलोकितेश्वर को गुआन-यिन नामक महिला का रूप दिया जाता है। गुआन-यिन मानवता के दुःख का कारण समझती हैं और करुणा के साथ सबकी इच्छाएं पूरी करती हैं।

बुद्ध का बोधिसत्त्व में अर्थात शिक्षक का एंजेल में परिवर्तन इस बात का संकेतक है कि मनुष्य ज्ञान के बजाय प्रेम पसंद करते हैं।


Recent Books

  • Itihasa : A History of Hindu Mythology

    Watch this space for more information on the release of Pattanaik’s new book: Itihasa : A History of Hindu Mythology!…

  • flowers of india book

    Flower of India: Ways of Seeing the Lotus

    In Flower of India, bestselling author and renowned mythologist Devdutt Pattanaik examines the lotus as one of the most pervasive and resonant symbols of the Indian subcontinent. Through its many avatars—as plant, resource, metaphor, design, and sacred form—he traces how the lotus has shaped India’s cultural imagination across history, religion, art, and everyday life. Concise…

  • astra shastra

    Astra Shastra: Weapons of the Hindu Gods

    Well-known mythologist Devdutt Pattanaik introduces young readers to the wonderful weapons of Hindu gods with his unique art and easy-to-read text…

  • Escape the Bakasura Trap : Let Contentment Fuel Your Growth

    This book re-discovers this path, first revealed by Hanuman in the Mahabharata. Insightful and inspiring, Escape the Bakasura Trap is another classic from one of our great mythologists and thinkers…

Recent Posts

  • The Surgery of Shushurta

    The Surgery of Shushurta

    Ancient India really did make important contributions to medicine. These achievements are well documented and respected by historians. But the story also has another side. …

  • Prithu’s Cow, Ashoka’s Lion

    Prithu’s Cow, Ashoka’s Lion

    Dharma is being equated with development, with the destruction of forests and rivers. The literal cow is honoured with melodramatic sentimentality while the earth-cow is plundered for minerals and timber, her air and water poisoned. She is crying, and there is no Prithu with a balanced bow to save her…

  • The Areca Nut in The Betel Leaf

    The Areca Nut in The Betel Leaf

    After meals, a quid of betel leaf wrapped around some areca nut and lime, perfumed with cardamom, clove, nutmeg, mace, and camphor — the five aromatics known collectively as pancha-sugandha — served to aid digestion and sweeten the breath. …